Home » Blog » Durg: म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत में

Durg: म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत में

दुर्ग जिले में छावनी थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
Durg: म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत में

CG Prime News@दुर्ग.Organized gang providing ‘mule accounts’ for cyber fraud busted दुर्ग जिले में मंगलवार को साइबर और आर्थिक अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध धनराशि के लेनदेन में सहयोग करने वाले 23 आरोपियों को छावनी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

अपराधियों को उपलब्ध कराते थे खाते

आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने और अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जप्त कर प्रकरण की विवेचना जारी है।

जांच के दौरान सामने आया संगठित गिरोह

थाना छावनी में अपराध क्रमांक 312/2026 अंतर्गत धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत पंजीबद्ध प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपीगण साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन और उसे विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने के उद्देश्य से अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। आरोपी कमीशन प्राप्त करने के लालच में अपने बैंक खाते साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। जिससे ठगी की राशि का अवैध लेनदेन किया जाता था।

23 आरोपियों को हिरासत में लिया

साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 29 जून को कुल 23 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जप्त किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. राकेश गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर, खुर्सीपार।
2. के. हरीश, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैम्प-2 शर्मा कॉलोनी, छावनी।
3. योगेश राजभर, उम्र 37 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार।
4. कार्तिक, उम्र 21 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, भिलाई।
5. मोनू चतुर्वेदी, उम्र 31 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।
6. अखिलेश सोनकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार।

7. पवन कुमार साव, उम्र 23 वर्ष, निवासी हथखोज, भिलाई।
8. पीयूष बिजलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, भिलाई।
9. अभय मिश्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी भिलाई।
10. सुनील प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीव नगर, छावनी।
11. कन्हैया लाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, भिलाई।
12. लखविन्दर सिंह, उम्र 59 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, भिलाई।
13. सचिन पाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, भिलाई।
14. रोहित ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, कैम्प-2, भिलाई।
15. नरेन्द्र, उम्र 35 वर्ष, निवासी राम नगर, कोहका, भिलाई।

इन आरोपियों को धारा 35(1) बीएनएस का नोटिस देकर छोड़ा गया

16. निक्की राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी आजाद नगर, पावर हाउस, भिलाई।
17. सुधा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, सुपेला।
18. शिव कुमार सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी एकता चौक, भिलाई।
19. मोहम्मद शबीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार।
20. ए. सागर हरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्मृति नगर, भिलाई।
21. जय प्रकाश नारायण, उम्र 45 वर्ष, निवासी राजीव नगर, छावनी
22. मोहन कुमार मेहतो, उम्र 46 वर्ष निवासी एकता नगर, छावनी।
23. पवन कुमार गुप्ता, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुर्सीपार।

जब्त सामग्री

1. मोबाइल फोन- 11
2. एटीएम कार्ड – 03
3. बैंक पासबुक -03
4. आधार कार्ड- 03
5. चेकबुक -03
6. अन्य बैंकिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज।

You may also like