भिलाई. नगर पालिक निगम क्षेत्र में Pradhan Mantri Awas Yojana के “मोर मकान-मोर आस” घटक के तहत निर्मित आवासों के आबंटन के लिए किरायेदारी में रह रहे परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवासों के लिए कुल 391 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
382 आवेदन पूर्ण, 9 अपूर्ण
निगम के अनुसार प्राप्त आवेदनों में से 382 आवेदन पूर्ण पाए गए हैं, जबकि 9 आवेदकों के दस्तावेज अपूर्ण हैं। सभी आवेदकों की सूची दावा-आपत्ति के लिए निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
पोर्टल पर भी उपलब्ध सूची
आवेदकों की सूची को Bhilai Municipal Corporation के आधिकारिक पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है, ताकि आवेदक अपने आवेदन की स्थिति देख सकें।
18 मार्च तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
निगम प्रशासन ने बताया कि 15 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद 18 मार्च 2026 तक आवेदक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
