Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » कुम्हारी में ढाबा की आड़ में अफीम तस्करी का खुलासा, 14.46 लाख की जब्ती

कुम्हारी में ढाबा की आड़ में अफीम तस्करी का खुलासा, 14.46 लाख की जब्ती

झारखंड से अफीम लाकर करता था सप्लाई, पुलिस ने 70 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

by cgprimenews.com
0 comments
कुम्हारी में पुलिस द्वारा जब्त की गई अफीम और नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपी

भिलाई | कुम्हारी क्षेत्र में ढाबा की आड़ में चल रही अवैध अफीम तस्करी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक और ट्रांसपोर्टर गुरमेल सिंह (70 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अवैध अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। (Opium smuggling busted under the guise of a dhaba in Kumhari, opium worth Rs 14.46 lakh seized)

यह भी पढ़ेः दुर्ग के पंचशील नगर में पकड़ाए 13 जुआरी, खेत में सजी थी महफिल, पड़ी पुलिस रेड

सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के अनुसार, 17 मार्च को कुम्हारी थाना पुलिस को खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट-2 के पास अफीम की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान हाउस नंबर-50 निवासी गुरमेल सिंह के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद ढाबा की तलाशी लेने पर वहां से 14 लाख 46 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

झारखंड से लाकर करता था सप्लाई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर अपने ढाबे के माध्यम से खपाता था। वह ट्रांसपोर्ट का काम भी करता था, जिससे उसे तस्करी में आसानी मिलती थी। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपी को अफीम कौन सप्लाई करता था और वह किन-किन लोगों को इसकी बिक्री करता था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस अवैध कारोबार में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

You may also like