Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » बांग्लादेशियों की घुसपैठ पर सरकार सख्त, हर जिले में STF गठन की तैयारी

बांग्लादेशियों की घुसपैठ पर सरकार सख्त, हर जिले में STF गठन की तैयारी

by CG Prime News
0 comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “वोट बैंक बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने गलत फैसले लिए, अब हमें बड़ा अभियान चलाना पड़ रहा है।”

डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य सरकार हर जिले में STF का गठन कर रही है, जो बांग्लादेशियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाएगी। (CG News) इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जहां लोग इस संबंध में जानकारी दे सकेंगे।

फीडबैक लेकर कार्रवाई की जाएगी

डिजिटल माध्यमों से भी फीडबैक लेकर कार्रवाई की जाएगी और अवैध रहवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे पहले रायपुर पुलिस ने 10 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया, जिनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। उनके पास से आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रशासन अब उन्हें देश वापस भेजने की प्रक्रिया में जुटा है।

You may also like