रायपुर. पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन के तहत खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह क्षेत्रों में फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान में चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे 58 वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें तामिल कर जेल भेजा गया।
थानावार कार्यवाही का विवरण
-
खमतराई: स्थायी वारंट – 16, गिरफ्तारी वारंट – 9
-
उरला: स्थायी वारंट – 2, गिरफ्तारी वारंट – 9
-
गुढ़ियारी: स्थायी वारंट – 3, गिरफ्तारी वारंट – 3
-
पण्डरी: स्थायी वारंट – 1, गिरफ्तारी वारंट – 4
-
खम्हारडीह: स्थायी वारंट – 1, गिरफ्तारी वारंट – 8
कुल तामीली: स्थायी वारंट – 24, गिरफ्तारी वारंट – 34, कुल कार्यवाही – 58
अभियान का उद्देश्य
नॉर्थ जोन पुलिस का यह अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाकर अपराधियों की पहचान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम की भूमिका
अभियान में खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। अभियान के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों ने निगरानी और गश्त को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया।
