Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Municipal elections : चाय बेचने वाला बना महापौर, 56,311 मतों से हासिल की जीत

Municipal elections : चाय बेचने वाला बना महापौर, 56,311 मतों से हासिल की जीत

by CG Prime News
0 comments

रायगढ़। Municipal elections रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीवर्धन चौहान ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने 56,311 मतों के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार जानकी काटजू को मात्र 21,946 मत प्राप्त हुए। चौहान की बढ़त शुरुआत से ही बनी रही और अंत तक बरकरार रही।

Municipal elections मिले सिंपैथी वोट

यह जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। Municipal elections चौहान की इस जीत के पीछे उनकी मजबूत चुनावी रणनीति और पार्टी संगठन की मेहनत को अहम माना जा रहा है।

विकास नीति पर विश्वास जताया

जीत के बाद जीवर्धन चौहान ने इसे रायगढ़ की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा, हम अपने वादों को पूरा करेंगे और शहर के विकास को नई दिशा देंगे। यह विकास की जीत है और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। चौहान ने आगे कहा कि उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच प्रचार किया और जनता ने भाजपा की विकास नीति पर विश्वास जताया।

अब बनेगी विकास की रूपरेखा

रायगढ़ में भाजपा की इस जीत से शहर के विकास को लेकर नई सरकार की रणनीति पर भी ध्यान दिया जाएगा। महापौर चौहान ने संकेत दिए हैं कि उनकी प्राथमिकता शहर की आधारभूत संरचना, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना होगी। इसके अलावा, शहर में नए विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

You may also like