Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Movie Re-release ‘शादी में जरूर आना’ सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे

Movie Re-release ‘शादी में जरूर आना’ सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे

by CG Prime News
0 comments

बॉलीवुड डेस्क। Movie Re-release राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ को 10 नवंबर, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। रत्ना सिन्हा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।अब लगभग 8 साल बाद ‘शादी में जरूर आना’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए बताते हैं कब।

ZEE5 पर उपलब्ध है फिल्म 

‘शादी में जरूर आना’ को 7 मार्च, को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए खुद इसकी पुष्टि की है।

इस फिल्म की कहानी कमल पांडे ने लिखी है, वहीं विनोद बच्चन और मंजू बच्चन इसके निर्माता हैं। शादी में जरूर आना’ में आरती (कृति) और सत्तू (राजकुमार) की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, लेकिन शादी के दिन आरती आचनक भाग जाती है। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

You may also like