Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Mahamaya temple : छत्तीसगढ़ के महामाया मंदिर में अपशगुन, पवित्र कुंड में मरे मिले कछुए, जानिए क्या हुई गलती

Mahamaya temple : छत्तीसगढ़ के महामाया मंदिर में अपशगुन, पवित्र कुंड में मरे मिले कछुए, जानिए क्या हुई गलती

by CG Prime News
0 comments

बिलासपुर। Mahamaya temple रतनपुर के प्राचीन महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा झटका लगा है। मंदिर परिसर स्थित पवित्र कुंड में बीती रात अज्ञात लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल दिया, जिसमें फंसकर करीब 20 से 25 कछुओं की मौत हो गई। आज सुबह जब श्रद्धालुओं ने कुंड के किनारे मृत कछुओं को देखा, तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों का मानना है कि इस कुंड में रहने वाले जीव देवी मां का आशीर्वाद होते हैं और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Mahamaya temple आस्था पर किया प्रहार

महामाया मंदिर ट्रस्ट ने इस घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी है, वहीं प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह कुंड हमेशा से जीवों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता था, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। Mahamaya temple अब मंदिर प्रशासन भी ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटना दोबारा न हो सके। वन विभाग अब कछुओं की मौत का असली कारण पता लगाने में जुटा है।

You may also like