Sunday, May 17, 2026
Home » Blog » बड़ा अपडेट! आंधी-पानी और ओले की चपेट में छत्तीसगढ़, रायपुर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

बड़ा अपडेट! आंधी-पानी और ओले की चपेट में छत्तीसगढ़, रायपुर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

by CG Prime News
0 comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में काला बादल छाए हुए हैं तो कहीं भारी बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। अचानक शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तो वहीं दूसरी तरफ बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। बता दें प्रदेश के कई जिलों में तेज और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी के बीच एक सुकून भरी राहत दी है।

CG Weather Alert: इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 12 जिले- रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जशपुर, कांकेर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज-आंधी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। (CG Weather Alert) साथ ही अलर्ट जोन जारी किए गए हैं। जशपुर में रेड अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ के ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटे में बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, रायपुर और राजनांदगांव में सतही हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कांकेर में अगले तीन दिनों में ओलावृष्टि, सतही हवा और बारिश के साथ भयंकर तूफान का रेड अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर में अगले तीन घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

You may also like