Home » Blog » ट्रेलर चालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ट्रेलर चालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मारपीट कर लूटे थे रुपये, कियोस्क से भी निकलवाए पैसे; बाइक और रकम बरामद

by cgprimenews.com
0 comments
रायगढ़ में लूट के आरोपी को पकड़ती पुलिस

रायगढ़ | ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने चालक को रोककर मारपीट की और नकदी लूट ली थी।

रास्ता रोककर की लूटपाट

प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी गया (बिहार) ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 फरवरी की रात वह अडानी माइंस तमनार से कोयला लेकर रॉबर्टसन की ओर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने मोटरसाइकिल से ट्रेलर रुकवाया, चालक को नीचे खींचकर धमकाया और उसके पास से ₹10,000 लूट लिए।

बंधक बनाकर और पैसे निकलवाए

आरोपी चालक को अपने साथ ले गया और पूरी रात बंधक बनाकर रखा। अगले दिन उसे ग्राम चपले ले जाकर कियोस्क शाखा से पैसे निकलवाने के लिए धमकाया। डर के चलते पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए।

पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से शेष ₹3,200 बरामद किए गए।

आदतन बदमाश निकला आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमनाथ डनसेना (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आदतन बदमाशों पर पुलिस की कड़ी नजर है और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेंद्र खरे और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like