Home » Blog » खरोरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

खरोरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

केवराडीह गांव में रेड कार्रवाई, कुल 99 पौवा देशी शराब जप्त

by cgprimenews.com
0 comments
खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम केवराडीह में अवैध रूप से देशी शराब संग्रहित कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

दो अलग प्रकरणों में शराब बरामद

पहले प्रकरण में आरोपी संतोष कोसले (42 वर्ष) के कब्जे से 41 पौवा सवा शेरा कंपनी की देशी मसाला शराब जप्त की गई। प्रत्येक पौवा में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। कुल 7 लीटर 380 मिलीलीटर शराब की कीमत लगभग 4100 रुपये आंकी गई।

दूसरे प्रकरण में आरोपी घासीदास गेन्ड्रे (48 वर्ष) एवं गौकरण बंजारे (45 वर्ष) के संयुक्त कब्जे से 58 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 10 लीटर 440 मिलीलीटर एवं कीमत लगभग 5800 रुपये बताई गई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस द्वारा आरोपियों से शराब संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 101/26 एवं 102/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

You may also like