Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » राजनांदगांव में बस चालक-परिचालक कल्याण संघ ने किया प्रदर्शन, CM से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

राजनांदगांव में बस चालक-परिचालक कल्याण संघ ने किया प्रदर्शन, CM से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

by cgprimenews.com
0 comments

राजनांदगांव. CG prime news. कोरोना वायरस लॉकडाउन और संक्रमण के बीच परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मार्च से बंद निजी यात्री बसें लॉकडाउन खत्म होने के बाद पूरी तरह से सड़कों पर नहीं उतरी है। ऐसे में बस चालक-परिचालक और व्यवयास से जुड़े अन्य लोगों ने राजनांदगांव में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। बस चालक-परिचालक कल्याण संघ राजनांदगांव ने बताया कि उनके परिवारों के सामने भूखे मरने की स्थिति है। बस नहीं चलने के कारण वे पिछले चार महीनों से बेरोजगार बैठे हैं। यदि शासन से सात दिन के भीतर मदद नहीं मिली तो सीएम हाउस के सामने वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे धरना खत्म नहीं करेंगे।

You may also like

Leave a Comment