Home » Blog » जापान के मंत्री पहुंचे रायपुर, CM साय से की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

जापान के मंत्री पहुंचे रायपुर, CM साय से की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

जापानी मंत्री को दी नई औद्योगिक नीति की जानकारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. Japanese Minister Abe Noriaki met the Chief Minister Chhattisgarh  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को सछत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग तथा विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

जापानी मंत्री को दी नई औद्योगिक नीति की जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने जापानी मंत्री आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए आबे को प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सीएम साय ने कहा प्रदेश में है निवेश के लिए अनुकूल माहौल

सीएम साय ने बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। जिससे निवेशकों को आकर्षक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित थे।

You may also like