Friday, April 24, 2026
Home » Blog » सीएसपीडीसीएल मुख्यालय दुर्ग में मना स्वतंत्रता दिवस

सीएसपीडीसीएल मुख्यालय दुर्ग में मना स्वतंत्रता दिवस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments


भिलाई. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने ध्वाजारोहण किया। इसके बाद तिरंगे को सलामी दी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के 8 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एचके मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय सलिल कुमार खरे और श्री तरुण कुमार ठाकुर सहित दुर्ग क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहायक अभियंता कन्हाई राम पटेल, कार्यालय सहायक श्रेणी एक रोमन लाल वर्मा, परिचारक श्रेणी एक लाइन एलेक्जेंडर टोप्पो, हेमंत ठाकुर, परीक्षण सहायक श्रेणी एक किशोरी लाल चन्द्राकर और लाइन सहायक श्रेणी एक हिंछा राम नेताम को रजत पदक, प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाइनमैंन प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परिचारक श्रेणी एक चिरंजीव साहू को भी प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। दुर्ग रीजन के अंतर्गत डौंडी वितरण केंद्र में पदस्थ परिचारक श्रेणी एक लाइन मलखान सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पॉवर कंपनी मुख्यालय रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। दुर्ग रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरुस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

You may also like