Home » Blog » छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्षद ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में थाने पहुंचकर बोला- दोस्त को मार दिया

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्षद ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में थाने पहुंचकर बोला- दोस्त को मार दिया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ में एक कांग्रेस पार्षद ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। थाने में जाकर बोला- दोस्त को मार दिया हूं। मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद आनंद कश्यप ने अपने ही दोस्त की लोहे के रॉड से सिर फोड़कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में कांग्रेस पार्षद ने हमला किया। मरने वाले युवक का नाम मोहनीश केशरवानी है। रॉड से हमले में सिर फूट गया। चेहरे पर भी गहरी चोट है। वारदात के बाद शरीर खून से सना हुआ था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

थाने में किया सरेंडर
हत्या के बाद आरोपी पार्षद रॉड लेकर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पार्षद के हाथ से खून ले सने हुए रॉड को छुड़ाया और हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी को फौरन वारदात वाली जगह लेकर पहुंची। जहां खून के छीटे भी मिले हैं।

इसलिए हुआ विवाद
पुलिस ने बताया पार्षद आनंद कश्यप और मोहनीश केशरवानी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। मंगलवार सुबह भी पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, फिर लड़ाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो मोहनीश नवागढ़ थाने में आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा। इस दौरान पार्षद आनंद भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की सुलह कराई। सुलह के बाद दोनों फिर शराब पीने चले गए। दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी, लेकिन एफआईआर कराने को लेकर पार्षद आनंद के मन में गुस्सा था। इसी का बदला लेने के लिए आनंद कहीं से रॉड लाया और दोस्त के सिर पर वार किया।

You may also like