Home » Blog » भिलाई में पार्षद पति की बीच सड़क जमकर धुनाई, रिटायरमेंट पार्टी में बवाल के बाद थाने में हंगामा, दोनों पक्ष ने किया काउंटर केस

भिलाई में पार्षद पति की बीच सड़क जमकर धुनाई, रिटायरमेंट पार्टी में बवाल के बाद थाने में हंगामा, दोनों पक्ष ने किया काउंटर केस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्षद के पति और देवर की कुछ लोगों ने बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी साहू के पति को कुछ युवक लात-घूंसों से पीट रहे हैं। पार्षद पति पर आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में आए और गाली-गलौज कर रहे थे। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है जहां दोनों पक्षों ने नेवई थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है।

रिटायरमेंट पार्टी में बवाल
प्रदीप साहू (44 वर्ष) ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन के पास उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे। इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया, तो उल्टा इन्हीं से गाली-गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया, तो उन्होंने ईश्वरी के पति और देवर को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

दोनों पक्ष पहुंचे थाना
घटना के बाद रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 मौहारी की पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने हंगामा किया। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

You may also like