Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Breaking: अमलेश्वर में दोहरा हत्याकांड, विधवा प्रेमिका ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने बेटे के साथ मारकर दोनों को कुएं में फेंका

Breaking: अमलेश्वर में दोहरा हत्याकांड, विधवा प्रेमिका ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने बेटे के साथ मारकर दोनों को कुएं में फेंका

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक महिला और मासूम बच्चे के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी कोई दूसरा नहीं बल्कि महिला का ही प्रेमी और उसका चचेरा भाई निकला। सोमवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी और उससे चचेरे भाई ने मिलकर महिला और उसके बेटे की गला दबाकर पहले हत्या की फिर दोनों के शव को गांव के अलग-अलग कुओं में फेंक दिया। शनिवार को महिला और उसके बेटे का शव दो अलग-अलग कुओं से मिलने से सनसनी मच गई थी। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिंगौर और शुभम कुमार सिंगौर को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव से ही मिला आरोपियों का सुराग

एसपी के निर्देश पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला को एक दो बार छत्रपाल सिंगौर के साथ आते जाते देखा गया है। पुलिस ने संदेही छत्रपाल सिंगौर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा। फिर छत्रपाल सिंगौर बताया कि मृत महिला सुनिता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी जो रायपुर में रहती थी, उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचय हुआ था। पहली मुलाकात महादेव घाट के पास हुई। इसके बाद में आरोपी छत्रपाल सिंगौर को मृतिका सुनीता चतुर्वेदी ने बताया थी उसके पति का स्वर्गवास हो गया है। मैं अपने 8 साल के बच्चे के साथ, मां बाप के साथ रायपुर में रहती हूं।

दबाव बनाने लगी

आरोपी छत्रपाल बोला कि मेरा भी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी कर लूंगा और बच्चे को रख लूंगा। ऐसा कहकर मृतिका से आए दिन मिलता रहा। शारीरिक संबंध बनाता रहा और मृतिका द्वारा बार बार शादी करने और साथ में रहने के लिए बोलने पर आरोपी उसकी बात को टालता रहा। इसी बीच आरोपी छत्रपाल ने डेढ़ माह पूर्व किसी और महिला से शादी कर लिया। मृतिका बार-बार अपने बच्चे को लेकर छत्रपाल सिंगौर के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। तब आरोपी छत्रपाल सिंगौर ने अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर के साथ मिलकर प्लान बनाया।

आरोपी छत्रपाल अपने चचेरे भाई को दिनांक 18-06-2025 को मिलकर बताया कि मुझे सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी बार बार मेरे घर आ जाउंगी अपने बच्चे को लेकर के बोलती है। जिसे रास्ता से हटाना है। तब दोनों भाई मृतिका और उसके बच्चे का हत्या करने का योजना बनाए। आरोपी छत्रपाल रायपुर से मृतिका और उसके 8 साल के बच्चे अपने इलेक्ट्रीक स्कूटी में बैठाकर अपने गांव ग्राम खम्हरिया लाया। जहां योजना आधार से चचेरा भाई शुभम कुमार गांव में बताए गए स्थान पर मिला।

ला दबाकर मार दिया

दोनों भाई ने मिलकर मृतिका और उसके बच्चे को खेत में गला दबाकर मार दिया। दोनों का शव साक्ष्य मिटाने के उद्देशय से अलग-अलग साड़ी में लपेटकर बोरी में डालकर, पत्थर बांधकर अलग-अलग कुएं में डाल दिया। पतासाजी करने पर मृतिका और उसके बच्चे का थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर में गुमइंसान क्रमांक 51/2025 गुमशुदा का पूरा नाम सुनीता चतुर्वेदी थाना सिविल लाईन जिला रायपुर में दर्ज होना पाया गया। जिसे मृतिका के परिजन द्वारा मृतिका को पहचाना गया। थाना अमलेश्वर के अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू, एसीसीयू से निरीक्षक प्रमोद कुमार रूसिया, सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर मेघराज चेलक, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अश्वनी यदु, वीरनारायण, विवेक यादव, अजय ढीमर, थाना अमलेश्वर से उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, सउनि मानसिंह सोनवानी, प्रआर मनीष तिवारी, आरक्षक राकेश राजपूत, अजय सिंह, अमित यादव, चितरंजन प्रसाद देवांगन का विशेष योगदान रहा है ।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. छत्रपाल सिंगौर पिता अजेन्द्र सिंगौर उम्र 26 वर्ष
2. शुभम कुमार सिंगौर पिता विरेन्द्र सिंगौर उम्र 22 वर्ष

You may also like