Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » मैं मर रहा हूं, इसकी जिम्मेदार… ऐसा कहकर पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड से पहले बनाया Video

मैं मर रहा हूं, इसकी जिम्मेदार… ऐसा कहकर पति ने मौत को लगाया गले, सुसाइड से पहले बनाया Video

by CG Prime News
0 comments

राजधानी के बैरागढ़ इलाके में पत्नी के अफेयर से परेशान होकर पति ने मौत को गले लगाया लिया, इसके पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसके मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी और उसकी मां को बताया है। वीडियो में उसने बताया कि इन लोगों ने उसका घर बिगाड़ा है। वहीं इस वीडियो में युवक आगे कहता नजर आ रहा है कि उसके घर वालों को कुछ नहीं होना चाहिए।

युवक ने सुसाइड से पहले खोली पत्नी की पोल

पत्नी के अफेयर और अवैध संबंध की वजह से आत्महत्या करने वाले युवक का नाम गोलू मीणा बताया गया है। उसने बीते दिन सोमवार को खुदकुशी की थी। जारी वीडियो में मृतक युवक ने आरोप लगाया था कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती है, और पत्नी की मां ने उसका पूरा घर बिगाड़ा है। बैरागढ़ इलाके के नंद नगर में युवक ने आत्महत्या की है।

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो फिर बहन-भाई को भेजा

जानकारी के मुताबिक मृतक गोलू मीणा प्राइवेट नौकरी करता था। 3 साल पहले उसने मुस्कान मीना से प्रेम विवाह किया था। सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर उसने अपने भाई-बहन को वीडियो भेजा था। फिलहाल इस मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच करेगी।

You may also like