Home » Blog » वूमेन फॉर ट्री योजना: महिला स्व सहायता समूहों को मानदेय भुगतान

वूमेन फॉर ट्री योजना: महिला स्व सहायता समूहों को मानदेय भुगतान

भिलाईनगर। 125 महिलाओं को तीन माह का मानदेय जारी

by cgprimenews.com
0 comments
वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत मानदेय प्राप्त करती महिलाएं

भिलाई . नगर पालिक निगम ने वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत काम कर रही महिला स्व सहायता समूहों को मानदेय का भुगतान किया है। इस योजना के तहत 12,500 पौधे रोपण एवं उनकी संधारण एवं रखरखाव में सक्रिय 125 महिलाओं को तीन माह का भुगतान किया गया।

मानदेय राशि और भुगतान प्रक्रिया

वूमेन फॉर ट्री योजना में शामिल 40 महिला स्व सहायता समूहों को अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर 2025 का कुल ₹27,23,802 का मानदेय एस.एन.ए. स्पर्श के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर को दिनांक 03.12.2025 को भेजा गया था। राशि निगम खाते में 02.02.2026 को प्राप्त होने के उपरांत निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी 40 समूहों को तुरंत मानदेय का भुगतान किया।

शेष माह का भुगतान

नवम्बर एवं दिसम्बर 2025 का शेष मानदेय भुगतान हेतु शासन को लगभग 1 माह पूर्व देयक भेजा गया है। राशि प्राप्त होने के पश्चात शेष दो माह का मानदेय भी भुगतान किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण

इस योजना के माध्यम से न केवल महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण प्राप्त हो रहा है, बल्कि शहर में हरित क्षेत्र और पौधारोपण को बढ़ावा भी मिल रहा है।

You may also like