Thursday, March 19, 2026
Home » Blog » शराब के नशे में बीच सड़क युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से बोली-ले चलो थाने

शराब के नशे में बीच सड़क युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से बोली-ले चलो थाने

गुस्से में देने लगी गालियां

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prrime news

CG Prime News@बिलासपुर. Young Woman Creates High-Voltage Drama While Intoxicated in bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच सड़क शराब के नशे में धुत एक युवती ने पुलिस चेकिंग के दौरान इस कदर हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है। दरअसल रात के 10.30 बजे बिलासपुर के राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग से बचने पुलिस को देखकर युवती भागने लगी। इसी दौरान वह स्कूटी से गिर गई। जब पुलिस ने उसे उठाया तो पुलिसवालों से ही युवती भिड़ गई।

cg prime news

शराब के नशे में बीच सड़क युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से बोली-ले चलो थाने

ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न

युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। घटना 17 मार्च की रात की है। पुलिस ने जब युवती का चालान काटने की बात कही तो उसने पुलिस का हाथ पकड़ते हुए थाने ले चलने की बात कही। युवती ने ये भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

शराब पीने की पुष्टि हुई

नाइट ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी उसे संभालने पहुंचे तो वह उनके साथ बदसलूकी करने लगी। पुलिस ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा। वह बीच सड़क पर हंगामा करती रही और जांच से बचने की कोशिश करती रही।
काफी मशक्कत के बाद उसने जांच कराई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है।

गुस्से में देने लगी गालियां

घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती ने गुस्से में गाली-गलौज किया। उसने कहा कि इतना क्या वीडियो बना रहे हो, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।

राजीव गांधी चौक पर चल रही थी चेकिंग

दरअसल, मंगलवार (17 मार्च) रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी।

 

You may also like