Home » Blog » पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू और पोती की हत्या, हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू और पोती की हत्या, हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासी नेतृत्व का प्रमुख चेहरा स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बिलासपुर. Former Deputy CM’s Son, Daughter-in-Law, and Granddaughter Murdered in CG  अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारे लाल कंवर के बेटे-बहू और पोती की हत्या के पांच साल बाद हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तीन आरोपियों को बाईज्जत बरी कर दिया है। 5 साल पहले हुए इस हत्याकांड में 5 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।

2 आरोपियों को उम्रकैद, 3 बरी

एडवोकेट राजीव कुमार दूबे ने जानकारी दी कि आरोपियों में हरभजन सिंह कुंवर, उनकी पत्नी धनकुवंर, साला परमेश्वर, दोस्त राम प्रसाद मान्येवर, सुरेंद कुमार कंवर कुल 5 लोग आरोपी बनाए गए थे। परमेश्वर और रामप्रसाद मन्नेवार को उम्रकैद हुई है, अन्य 3 लोग बरी कर दिए गए हैं।

तीन सदस्यों की कर दी गई थी हत्या

साल 2021 में उनके घर घुस कर परिवार के 3 सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। आरोप था कि जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर परिवार के ही बड़े बेटे, बहू, साले और उसके साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जांच के बाद आरोपियों में बेटा बहू को संदेह का लाभ मिला, साले और दोस्त को सजा हुई है।

यह है पूरा मामला

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव में प्यारे लाल कंवर का परिवार रहता था। उनके 2 बेटों में पैसों और जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद था।21 अप्रैल 2021 को छोटे बेटे, उनकी बहू और 4 साल की पोती की हत्या हुई थी। हत्यारों ने तीनों के चेहरे, सिर, गर्दन, मुंह, नाक, कान, पैर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया था। जांच में सामने आया था कि बड़े भाई हरभजन के साले और उसके साथी ने घर घुसकर धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व

अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासी नेतृत्व का प्रमुख चेहरा स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर थे। कांग्रेस नेता प्यारेलाल कंवर कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस विधानसभा से वे और भारतीय जनता पार्टी के ननकीराम कंवर परंपरागत प्रतिद्वंदी रहे। प्यारेलाल कंवर को जातिगत समीकरणों के आधार पर सन 1997-1998 में मध्यप्रदेश का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था।

You may also like