Home » Blog » राज्यपाल रमेन डेका 29 मार्च को भिलाई दौरे पर

राज्यपाल रमेन डेका 29 मार्च को भिलाई दौरे पर

पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह में होंगे शामिल, एसएनजी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

by cgprimenews.com
0 comments
राज्यपाल रमेन डेका का भिलाई दौरा कार्यक्रम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 29 मार्च 2026 को भिलाई दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्वाह्न 11:15 बजे रायपुर स्थित लोक भवन से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।

एसएनजी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

राज्यपाल दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-4 भिलाई स्थित S.N.G. Auditorium पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

45 मिनट का निर्धारित कार्यक्रम

कार्यक्रम में राज्यपाल दोपहर 12:00 बजे से 12:45 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी होगी।

कार्यक्रम के बाद रायपुर वापसी

निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्यपाल दोपहर 12:45 बजे भिलाई से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

You may also like