CG Prime News@जगदलपुर. goods train derailed on the Kirandul-Kottavalasa railway line छत्तीसगढ़ से सटे पड़ोसी राज्य ओडिशा में रेल हादसा हुआ है। ओडिशा में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन पर कोरापुट के आउटर इलाके में मालगाड़ी डिरेल हो गई है। आयरन ओर लेकर मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही थी। इसी बीच रात में मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे के बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
अतिरिक्त लाइन में हुआ हादसा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डिरेल अतिरिक्त लाइन में हुआ था। इसलिए मुख्य रेल सेक्शन सुरक्षित रहा और बड़े रेल हादसे की आशंका टल गई। फिलहाल, डिरेल के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी अतिरिक्त (लूप) लाइन पर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक दो वैगन डिरेल हो गए। इस हादसे से मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
शुरू हुई मालगाडिय़ों की आवाजाही
हादसे वाले रेललाइन में यात्री और मालगाडिय़ों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा। बतां दें कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का बचाव दल मौके पर पहुंचा। तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया। देर रात तक चले अभियान के बाद बाधित रेल मार्ग को पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। फिलहाल इस लाइन में किसी तरह अवरोध नहीं है। वहीं रेलवे अधिकारी हादसे की जांच में जुट गए हैं।
