CG Prime News@भिलाई.Former representative of Vaishali Nagar MLA arrested for selling heroin दुर्ग जिले की छावनी थाना पुलिस ने नशे के अवैध बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 1,48,500 रुपए का सामान जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले में चिट्टा सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियो में लक्ष्मण चौधरी वैशाली नगर विधायक रिकेश का पूर्व विधायक प्रतिनिधि रह चुका है।
सिंथेटिक हिरोईन जब्त
छावनी थाना पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत दिनांक बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैम्प-02 के पास कुछ व्यक्ति सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
कार्रवाही के दौरान 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पृथक-पृथक तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा), 1 मोटर साइकिल, 3 मोबाईल फोन, नगद 500 रुपए जप्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,48,500 रुपए है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई
मामले में थाना छावनी के अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 8(सी), 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में नशा बिक्री की पुष्टि हुई है। चिट्टा की प्राप्ति के स्रोत, पेडलर, कोरियर की तलाश की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी परीक्षण किया जा रहा है।
आरोपी का नाम
1. करन सिंह उर्फ टेटू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास हाउसिंग बोर्ड, 32 एकड़ भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग
2. रविन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग
3. अयान अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, 18 नंबर रोड भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
4. लक्ष्मण चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बॉम्बे आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग
जब्त सामग्री
1. 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा)
2. एक मोटर साइकिल
3. तीन मोबाईल फोन
4. कैश 500 रुपए
सराहनीय कार्य
इस कार्यवाही में थाना छावनी की टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। विशेष टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
