Home » Blog » 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@भिलाई. रायपुर में भाजपा द्वारा आयोजित “विजय संकल्प महारैली” में आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने हिस्सा लिया। भिलाई आईटीआई ग्राउण्ड से 90 से अधिक बसों औऱ 160 से अधिक चार पहिया वाहनों में हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने रायपुर साइंस कालेज मैदान पहुंचे।

इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेशवासियों में नई उर्जा का संचार किया है। रायपुर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े जनसैलाब ने यह निश्चित कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भिलाई- दुर्ग के पार्षद, छाया पार्षद सहित श्रीरामजन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

You may also like