Friday, May 15, 2026
Home » Blog » जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने प्रत्येक नागरिक करें प्रयास- राज्यपाल रमेन डेका

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने प्रत्येक नागरिक करें प्रयास- राज्यपाल रमेन डेका

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरों को जागरूक करने चलाए अभियान

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने 7 जुलाई को राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया।ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। राज्यपाल ने राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास

राज्यपाल ने बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। राज्य के आकांक्षी जिलों में जो कार्य चल रहे है उनकी नियमित रूप ये मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेेरी बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देशित किया। इसके अलावा सभी को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरोें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

राजभवन में सम्मानित होगी बहादुर बेटी

नारायणपुर जिले की एक बेटी नक्सलियों से भिड़ गई। जब नक्सली उसके पिता पर हमला कर दिए थे। बहादुर बेटी उन नक्सलियों से डरे बिना लड़ाई लड़ी और अपने पिता की जान बचा ली। राज्यपाल को एक बेटी द्वारा पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर मिली। राज्यपाल ने उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like