Home » Blog » दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम से आ रही फ्लाइट के इंजन में खराबी, ATC की मदद से टला बड़ा हादसा

by cgprimenews.com
0 comments
इंडिगो विमान की दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का दृश्य

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय हड़कंप मच गया, जब IndiGo की फ्लाइट 6E-579 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। यह फ्लाइट विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी। स्थिति गंभीर होते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया, जिसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

ATC की सतर्कता से सुरक्षित लैंडिंग

इमरजेंसी घोषित होते ही एयरपोर्ट की रेस्क्यू और फायर फाइटिंग टीमों को अलर्ट कर दिया गया। रनवे को खाली कर फ्लाइट को प्राथमिकता दी गई। निर्धारित समय पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और उसे स्टैंड नंबर 137 पर पार्क किया गया।

161 यात्रियों की जान बची

बताया जा रहा है कि विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

तकनीकी जांच जारी

लैंडिंग के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञ टीम इंजन में आई खराबी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है।

You may also like