Home » Blog » Election: BJP ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट मिला प्रशांत को

Election: BJP ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट मिला प्रशांत को

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। राजनांदगांव जिले से भी भाजपा की लिस्ट जारी हुई है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अजय पटेल और लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं डोंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का भी ऐलान किया है।

सरगुजा जिले के इन नगर पंचायत के प्रत्याशी घोषित
इसी तरह गरियाबंद नगर पालिका से प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही गरियाबंद जिले की नगर पंचायतों के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सरगुजा संभाग के तीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की भी घोषणा की है। जिसके अनुसार राजपुर से धरम सिंह, कुसमी से रोशन एक्का और वाड्रफनगर से मान सिंह को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।

बिल्हा से इन्हें बनाया प्रत्याशी
बिलासपुर संभाग के बिल्हा नगर पंचायत से वंदना जेड्रे, कोटा से सरोज दुर्गेश, मल्हार से धनेश्वरी कैवर्त को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने गरियाबंद जिले के राजिम नगर पंचायत से महेश यादव, छुरा से लोकेश्वरी निषाद, कोपरा से उत्तम राजवंशी, देवभोग से अनिता विकास उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया है।

You may also like