CG Prime News@रायपुर. Dr. Sanjeev Shukla has become the first Police Commissioner of Raipur छत्तीसगढ़ के रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर का दायित्व सीनियर IPS डॉ. संजीव शुक्ला को सौंपा गया है। शुक्रवार से रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर आईजी (IG) बनाया गया है। वहीं बिलासपुर रेंज आईजी 2004 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
रायपुर एसएसपी (SSP) का जशपुर तबादला
जशपुर SSP शशिमोहन सिंह का रायगढ़ ट्रांसफर किया गया है। अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज आईजी नियुक्त किया गया है। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर भेजा गया है। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की एसपी बनाई गई हैं। अमित तुकाराम कांबले(IPS-2009) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है।
24 और पुलिस अधिकारियों के तबादले
इसके अलावा बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो अब तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था संभाल रहे थे, उन्हें IG, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 और पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसके अलावा विकास कुमार (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (क्राइम और साइबर) रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है। वहीं ईशु अग्रवाल (IPS-2022), जो अब तक नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक रायपुर थे, उन्हें पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।
रायपुर कमिश्नरी में DCP की नियुक्ति
रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद नगरीय पुलिस ढांचे को मजबूत करते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर पर अहम नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य) रायपुर, संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रायपुर और मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर) रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आधे जिले में कमिश्नर सिस्टम लागू
रायपुर के आधे जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम आज यानी 23 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। रायपुर के 21 थाने कमिश्नर और 12 थाने SP संभालेंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर बुधवार शाम नोटिफिकेशन जारी किया गया था। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने के लिए शहर की पुलिस फोर्स को 2 हिस्सों में बांटा गया।
