रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने दिव्या रतन भसीन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि दिव्या रतन भसीन अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के दम पर संगठन को नई दिशा देंगी। उनके कार्यशैली से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेः भिलाई कैंप-2 में बच्चों का विवाद बना सांप्रदायिक तनाव, पथराव में कई घायल
संगठन में सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान
दिव्या रतन भसीन लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों में उनकी भागीदारी लगातार रही है। उनके समर्पण, निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। दिव्या स्वर्गीय पूर्व विधायक विद्या रतन भसीन की पुत्री हैं। उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर काम किया है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक प्रभावशाली चेहरा बनाती है।
