CG Prime News@रायपुर.3 Sanitation Workers Die While Cleaning Gutters in raipur छत्तीसगढ़ में गटर साफ करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई। घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल (ram krishna hospital raipur) के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के साथ झूमाझटकी
मंगलवार रात की घटना के बाद बुधवार को अस्पताल के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हो गई। पुलिस पर पत्थर फेंके गए। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने 2 मौत की पुष्टि की है।
एक की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार गटर साफ करने उतरे तीनों सफाईकर्मी टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गए थे। देखते ही देखते उनकी जान चली गई। मृतकों में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार शामिल हैं। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में गटर साफ करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत, जमकर हंगामा
रात 8 बजे के बाद हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 8 बजे के बाद हुआ। रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन ने सीवरेज टैंक की सफाई के लिए स्वीपर बुलाए थे। सफाई के दौरान जैसे ही पहला कर्मचारी नीचे उतरा, वह जहरीली गैस की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए एक-एक कर 3 साथी भी नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस का शिकार हो गए।
2 श्रमिकों की मौत प्रबंधन ने स्वीकारा
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल प्रबंधन ने 2 मौत की पुष्टि की है। अधिकारिक बयान में प्रबंधन ने कहा कि हमारे संस्थान में घटना घटी, जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यक रखरखाव कार्य कर रहे तीन श्रमिक शामिल थे। ये श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे और नियमित कार्य के तहत एसटीपी क्षेत्र में प्रवेश किए थे। जहां कार्य के दौरान वे एक गंभीर आपात स्थिति का सामना कर बैठे। इनमें से 2 श्रमिकों की मौत हो गई है।
