Home » Blog » खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश

खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश

सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने जांच शुरू कर फॉरेंसिक टीम बुलाई

by cgprimenews.com
0 comments
राजनांदगांव में शांति भंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर. Sambalpuri निवासी सतीश कौशिक (26 वर्ष) का शव गांव के पास स्थित खेत में संदिग्ध हालत में मिला है। जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था, जिसके कुछ समय बाद उसकी मृत अवस्था में बॉडी खेत में पड़ी मिली

सिर पर मिले चोट के निशान

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

You may also like