Home » Blog » रायपुर में DCP वेस्ट और ACP न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय का शुभारंभ

रायपुर में DCP वेस्ट और ACP न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय का शुभारंभ

पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम, कई थानों की मॉनिटरिंग एक ही जोन से

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर में DCP वेस्ट और ACP न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय का शुभारंभ

रायपुर. Raipur Police कमिश्नरेट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) कार्यालय और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। नया DCP वेस्ट कार्यालय गुढ़ियारी रोड स्थित कोटा मुक्तिधाम के पास हनुमान मंदिर के सामने बनाया गया है, जबकि ACP न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय भाटागांव बस स्टैंड के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है।

इन थानों की होगी निगरानी

DCP वेस्ट कार्यालय के अंतर्गत शहर के कई प्रमुख थानों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इनमें आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना शामिल हैं। इससे पुलिस प्रशासन को क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।

ACP कार्यालय से तीन थानों का संचालन

नए ACP न्यू राजेंद्र नगर अनुभाग के अंतर्गत न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना का संचालन किया जाएगा। इस व्यवस्था से इन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शिकायतों के त्वरित समाधान में सुविधा होगी।

अधिकारी यहां से करेंगे कार्य संचालन

DCP वेस्ट कार्यालय में Sandeep Kumar Patel पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम रायपुर के रूप में अपने प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) पश्चिम रायपुर Rahul Dev Sharma भी इसी कार्यालय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

You may also like