Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Covid Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 438 नए मरीज, 5 लोगों की संक्रमण से मौत

Covid Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 438 नए मरीज, 5 लोगों की संक्रमण से मौत

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर. CG Prime news. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 13 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को 438 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। 5 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 3881 हो गए हैं।

आज कुल नए 438 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से
154, राजनांदगांव से 55, रायगढ़ से 41, दुर्ग से 29, बस्तर से 26, सुकमा से 19,
बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जशपुर से 13 कोरबा से 11, बलौदाबाजार व
सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा से 09, महासमुंद से 06, बालोद व कांकेर से 05-05,
धमतरी, बेमेतरा व अन्य राज्य से 03-03, बीजापुर से 02, गरियाबंद मुंगेली व सरगुजा से 01-01 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

छ.ग. प्रांत के राजनांदगांव जिले के पूर्व में 

You may also like

Leave a Comment