Home » Blog » आरंग में कॉम्बिंग गश्त: गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

आरंग में कॉम्बिंग गश्त: गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

देवारपारा से 800 ग्राम गांजा और 550 रुपये जब्त, वारंटियों की तामिली व 20 चालानी कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
आरंग पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया

रायपुर. Police के निर्देशन में Arang Police Station द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को व्यापक कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए कई कार्रवाई की।

गांजा बेचते आरोपी रंगेहाथ पकड़ा

अभियान के दौरान पुलिस को देवारपारा आरंग क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और लालू देवार (34 वर्ष) निवासी देवारपारा को गांजा बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 800 ग्राम अवैध गांजा और 550 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

वारंटियों की तामिली और चालानी कार्रवाई

कॉम्बिंग गश्त के दौरान लंबित मामलों में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 गिरफ्तारी वारंट और 01 स्थायी वारंट की तामिली की। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 चालानी कार्रवाई की गई।

अड्डेबाजों पर भी पुलिस का शिकंजा

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान धारा 170 बीएनएसएस के तहत 09 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें खूबचंद चंद्राकर, चंदन देवांगन, डेमन साहू, लुकेश कुमार साहू, संतु देवांगन, सूरज देवार, मदन कुमार साहू, हेमंत सोनकर और मयाराम चंद्राकर शामिल हैं।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और अपराधियों पर सख्ती के लिए ऐसे कॉम्बिंग गश्त और विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे

You may also like