Home » Blog » कलेक्टर ने किया हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

परीक्षा केन्द्रों में पानी, बिजली और इमरजेंसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते कलेक्टर

दुर्ग | हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

दो परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने केन्द्र क्रमांक 141010 सेजस रिसाली तथा केन्द्र क्रमांक 141015 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टंकी पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति देखी। इस दौरान केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा भवन में पेयजल, बिजली व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों की उपस्थिति संबंधी जानकारी ली गई।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आज कक्षा दसवीं के हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें सेजस रिसाली केन्द्र में 49 तथा मरोदा टंकी केन्द्र में 159 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विद्यार्थियों की सुविधा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों को बिना स्टीकर वाली पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए।

व्यवधान रहित परीक्षा कराने पर जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और परीक्षार्थियों को शांत एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लगातार मॉनिटर करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक शिक्षा सीमा नायक, केन्द्राध्यक्ष एवं संबंधित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You may also like