राजनांदगांव | क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिखली पुलिस द्वारा अशांति फैलाने वाले तीन बदमाशों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शांति भंग की आशंका पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा मोहल्ले में वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने तथा अप्रिय घटना की संभावना उत्पन्न की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
-
विजय साहू उर्फ पोकी (38 वर्ष), निवासी मोतीपुर रेलवे फाटक के पास
-
सुरज उके (40 वर्ष), निवासी रामनगर काई तालाब के पास
-
रोहित पड़ोती (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08 मोतीपुर बाई बाड़ा
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से समझौता करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरीक्षक राकेश पटेल, म.प्र.आर. वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
