Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » CG Police Transfer: एक साथ 86 पुलिसकर्मियों का तबादला, इस जिले के पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल… यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Police Transfer: एक साथ 86 पुलिसकर्मियों का तबादला, इस जिले के पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल… यहां देखें पूरी लिस्ट

by CG Prime News
0 comments

बलौदाबाजार। CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने निरीक्षक, एएसआई, हेड कांस्टेबल समेत 86 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में 2 अलग अलग आदेश जारी किए गए है।

आदेश के मुताबिक, 86 पुलिसकर्मियों में 4 निरीक्षक, 6 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 10 प्रधान आरक्षक और 66 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। सिमगा थाना प्रभारी नरेश कुमार कांगे को अब भाटापारा भेजा गया है।

यातायात विभाग के तीन प्रभारी भी बदले

इस तबादले में यातायात विभाग के तीन प्रभारी भी बदले गए हैं, जिनमें सिमगा, भाटापारा और बलौदा बाजार के प्रभारी शामिल हैं। सिमगा थाना प्रभारी नरेश कुमार कांगे को भाटापारा, गोपाल सिंह धुर्वें को यातायात से गिधपुरी, प्रवीण मिंज को यातायात सिमगा और उनेश देशमुख को राजदेवरी से यातायात थाना बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया है।

You may also like