Sunday, May 17, 2026
Home » Blog » Cg ajab gajab : गांव का नाम ‘टोनाहीनारा’, महिलाओं की सीएम साय ने गुहार… साहब हर कोई चिढ़ा रहा, बच्चे भी परेशान

Cg ajab gajab : गांव का नाम ‘टोनाहीनारा’, महिलाओं की सीएम साय ने गुहार… साहब हर कोई चिढ़ा रहा, बच्चे भी परेशान

by CG Prime News
0 comments

रायपुर। Cg ajab gajab छत्तीसगढ़ के एक गांव का नाम ऐसा है कि यहां के लोग गांव का नाम बदलने के लिए सीएम विष्णु देव साय से मांग कर रहे हैं। रायगढ़ और जशपुर जिले के अंतिम छोर पर एक ऐसा गांव है, जिसका नाम लेने से ग्रामीणों को जगह-जगह शर्मसार होना पड़ता है। इस गांव का नाम टोनाहीनारा है, जो पत्थलगांव की सीमा से लगा कापू तहसील में है।

Cg ajab gajab लोग हंसी उड़ाते

Cg ajab gajab यहां की महिलाएं का कहना है कि जब वे बाहर जाकर अपने गांव का नाम टोनाहीनारा बताती हैं, तो लोग हंसी उड़ाते हैं। स्कूल के बच्चे भी अपने शिक्षक और परिजनों से गांव का अजीबोगरीब नाम को लेकर जब सवाल करते हैं, तो उन्हें किसी से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता है।

इसलिए पड़ गया गांव का नाम

Cg ajab gajab छत्तीसगढ़ी बोली में ‘टोनही’ का अर्थ डायन होता है। यह शब्द ऐतिहासिक रूप से अंधविश्वास और उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है और कानूनी तौर पर इसे एक अपशब्द के रूप में देखा जाता है। 2005 में टोनही उत्पीड़न अधिनियम आया था। असल में ‘टोनाहीनारा’ का मतलब है ‘चुड़ैल नहर’ निकलता है।

इस गांव का नाम करीब 70 साल पहले एक महिला की रहस्यमयी मौत के बाद पड़ा। जिस पर जादू-टोना करने का संदेह था। टोनाही शब्द का इस्तेमाल अक्सर गाली के तौर पर किया जाता है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।

टोनाहीनारा का मतलब

Cg ajab gajab छत्तीसगढ़ी बोली में ‘टोनही’ का अर्थ डायन होता है. यह शब्द ऐतिहासिक रूप से अंधविश्वास और उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है और कानूनी तौर पर इसे एक अपशब्द के रूप में देखा जाता है। 2005 में टोनही उत्पीड़न अधिनियम आया था। असल में ‘टोनाहीनारा’ का मतलब है ‘चुड़ैल नहर’ निकलता है। इस गांव का नाम करीब 70 साल पहले एक महिला की रहस्यमयी मौत के बाद पड़ा। जिस पर जादू-टोना करने का संदेह था. टोनाही शब्द का इस्तेमाल अक्सर गाली के तौर पर किया जाता है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।

You may also like