घटना का पूरा मामला
छत्तीसगढ़. महादेव घाट क्षेत्र में एक माह पूर्व खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर डी.डी. नगर थाना में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
यह भी पढ़ेः भिलाई में फर्जी निवेश कंपनी का भंडाफोड़, 38 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार
जांच और पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार दो दिनों तक भिलाई में डेरा डालकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों मुकेश कुमार सिंह उर्फ पंचर (30 वर्ष), इमरान खान (25 वर्ष) और लिमेश उर्फ निम्बु ठाकुर (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं इस मामले में राहुल वर्मा सहित तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
कैसे रची गई साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह वारदात पहले से प्लान की गई थी। मुख्य साजिशकर्ता राहुल वर्मा के निर्देश पर आरोपी दुर्ग से रायपुर आए थे। उन्होंने मास्क और ग्लव्स पहनकर पैशन प्रो बाइक से घटनास्थल तक पहुंच बनाई। जीपीएस लोकेशन के जरिए उन्होंने पीड़ित के घर के पास खड़ी कारों की पहचान की और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार से भी सहयोग किया गया।
