Friday, February 20, 2026
Home » Blog » दुर्ग टाउन उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, 8246 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

दुर्ग टाउन उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, 8246 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

05 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 08 एमवीए नया ट्रांसफार्मर स्थापित, गर्मी में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी सुनिश्चित

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग टाउन सब-स्टेशन में नया 08 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करते विद्युत विभाग की टीम

दुर्ग। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत दुर्ग शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। 33/11 केवी दुर्ग टाउन सब-स्टेशन में स्थापित 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 8 एमवीए कर दी गई है, जिससे उपकेंद्र की कुल क्षमता अब 15 एमवीए से बढ़कर 18 एमवीए हो गई है।

89.79 लाख की लागत से हुआ उन्नयन

मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता जे. जगन्नाथ प्रसाद के निर्देशन में यह कार्य पूर्ण किया गया। ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि पर कुल 89.79 लाख रुपये की लागत आई है। सफल चार्जिंग एवं ऊर्जीकरण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

गर्मी में नहीं होगी लो-वोल्टेज की समस्या

क्षमता वृद्धि से इंदिरा मार्केट, खंडेलवाल कॉलोनी, तकिया पारा, मिलपारा और डीपरा पारा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लगभग 8246 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। आगामी गर्मी के मौसम में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर योजना

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षमता वृद्धि से वर्तमान उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ ही भविष्य में बढ़ने वाले बिजली लोड को संतुलित करने में भी मदद मिलेगी। यह उन्नयन दुर्ग शहर की विद्युत व्यवस्था को अधिक स्थिर और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

You may also like