Home » Blog » छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख की लूट, सिर पर हथौड़े से किया हमला

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख की लूट, सिर पर हथौड़े से किया हमला

IG बोले- मौके से मैगजीन, कुछ राउंड्स मिले

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बिलासपुर. 3.35 crore looted from a bullion trader in Bilaspur Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से बंदूक की नोक पर 3 करोड़ 35 लाख रुपए की लूट हुई है। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। लुटेरों ने सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला भी किया है। घायल सराफा व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार बदमाशों ने पहले सराफा व्यापारी की कार को टक्कर मारी। फिर विवाद करते हुए पिस्टल तान कर हथौड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख की लूट, सिर पर हथौड़े से किया हमला

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

सराफा कारोबारी से लूट का वीडियो सामने आया है। जिसमें कारोबारी पर लुटेरे हमला करते दिख रहे हैं। फिलहाल बिलासपुर पुलिस शहर और पड़ोसी जिलों में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है। लुटेरे उनकी कार समेत 2 किलो 200 ग्राम सोना, 3 लाख 50 हजार कैश सहित 3 करोड़ 35 लाख का माल लूटकर भाग गए।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी से 3 करोड़ 35 लाख की लूट, सिर पर हथौड़े से किया हमला

IG बोले- मौके से मैगजीन, कुछ राउंड्स मिले

IG रामगोपाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी से लूट की घटना समाने आई है। नाकेबंदी और टेक्नीकल इनपुट के जरिए आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी है। एक मैगजीन और कुछ राउंड्स जरूर मिले हैं। मौके पर मिली दो में से एक गाड़ी संभवत चोरी की है, उसकी और डिटेल निकाले जा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

बिलासपुर शहर के अरपापार स्थित पॉश कॉलोनी राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक में महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। सराफा कारोबारी संतोष बिक्री के लिए दुकान में रखे सोने के जेवरों को रोज कार से लाना-ले जाना करते हैं।

मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वो दुकान बंद कर अपनी कार में गहनों को रखकर घर जा रहे थे। अभी वो राजकिशोर नगर कॉलोनी के बीएसएनल ऑफिस गली के तिराहे पर पहुंचे। उसी समय सामने एक सफेद रंग की कार (सीजी 10 बीजे 8147) खड़ी थी। उनकी कार आते देखकर सामने कार में सवार ड्राइवर ने टक्कर मार दी, जिससे सराफा कारोबारी की कार पर डैश लगा। जिसके बाद वो कार से बाहर निकले।

विवाद और हमला

इस दौरान कार सवार बदमाशों ने प्लानिंग के तहत सराफा कारोबारी से विवाद शुरू किया, जिसके बाद पिस्टल निकालकर मारपीट करने लगे। इस बीच लुटेरों के बाइक सवार साथी भी वहां पहुंच गए। लुटेरों ने पिस्टल तान दिया। झूमाझटकी के दौरान पिस्टल से मैग्जीन नीचे गिर गया, जिसके बाद लुटेरों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से कारोबारी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में संतोष तिवारी खून से लथपथ होकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें छोड़कर लुटेरे उनकी कार लेकर फरार हो गए।

You may also like