CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh Budget 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ले 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी। बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोडऩे के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। वहीं किसानों को बड़ी राहत इस बजट में दी गई है। अब प्रदेश के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में संकल्प थीम पर बजट पेश, बेटियों को मिलेगा 1.5 लाख, किसानों को ब्याज मुक्त मिलेगा ऋण
नगर पालिका और पंचायतों के लिए आदर्श शहर समृद्धि येाजना शुरू की जाएगी। वहीं बालिकाओं और बेटियों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए रानी दुर्गावती योजना लागू की जाएगी। जिसके तहत 18 वर्ष की होने पर बेटियों को सरकार डेढ़ लाख रुपए देगी। वहीं रायपुर में मेट्रो रेल चलाने के लिए सर्वे एजेंसी का चयन कर लिया गया है। इसके लिए बजट में राशि भी स्वीकृत किया गया है।
बजट के महत्वपूर्ण अंश
मैनपाट विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
बस्तर-सरगुजा मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़
बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़
रायपुर में पहला होम्यिोपैथिक कॉलेज खुलेगा
महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 9400 करोड़
आयुष्मान भारत योजना के लिए 1500 करोड़
25 विकासखंडों में खुलेंगे डायलिसिस केंद्र
मुख्यमंत्री दु्रतगामी सड़क संपर्क योजना लाएंगे
कांकेर, करोबा, महासमुंद में बनेगा नर्सिंग कॉलेज
मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
नया रायपुर में ऑप्टिकल फाइबर के लिए 10 करोड़
सड़कों के उन्नयन के लिए 200 करोड़
प्रदेश में बनेंगे 250 महतारी सदन
रानी दुर्गावती योजना के तहत बेटियों को 18 साल की उम्र में मिलेगा 1.5 लाख
206 गांवों को सड़कों से जोडऩे 250 करोड़
रायपुर में खाद लैब का निर्माण होगा
जल संसाधन के लिए 3500 करोड़
मेट्रो रेल के लिए बजट का प्रावधान
एयरपोर्ट के विकास के लिए सीजी वायु योजना
बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़
बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी।
एनएचएम के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान
500 आंगनबाड़ी केंद्रों निर्माण के लिए 42 करोड़
यूनिवर्सिटी के लिए 731 करोड़ का प्रावधान
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में खुलेगा सीजीआईटी
ज्ञान-गति के बाद इस बार संकल्प थीम
ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक
- छत्तीसगढ़ में 23 उद्योंगों की स्थापना होगी
- भिलाई में व्यवसायिक परिस रके लिए 10 करोड़
- नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
- बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा
- उद्योगों के बजट में तीन गुना वृद्धि
- अनुदान के लिए 750 करोड़
- खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़
- उधोग विभगा का बजट पहले 248 करोड़ था अब 775 करोड़ हो गया
- रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र
- रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
- गिरौदपुरी मेले को अनुदान मिलेगा अब 50 लाख
