Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » Breaking : राजनांदगांव के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे दुर्ग IG, मुश्किल हालात में काम कर रहे जवानों का बढ़ाया हौसला

Breaking : राजनांदगांव के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे दुर्ग IG, मुश्किल हालात में काम कर रहे जवानों का बढ़ाया हौसला

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई.CG Prime News @ पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने दुर्ग रेंज के दक्षिण क्षेत्र में घोर नक्सल प्रभावित इलाका में जाकर जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षित रहकर मोर्चा संभालने का सुझाव दिए। वहीं चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की गति और तेज करने अधिकारियों से कई अहम रणनीति पर चर्चा की।
आईजी विवेकानंद सिन्हा ने शुक्रवार को थाना औेंधी, केम्प डोमीकला, थाना सीतागांव, मदनवाड़ा, कोहका, मानपुर एवं कैम्प बसेली क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। कैम्पों में जिला पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी के अधिकारी और कर्मचारियों से मंत्रणा कर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए रणनीति तय की। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई लडने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। एंटी नक्सल ऑपरेशन में और तेजी लाने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

कोविड-19 संक्रमण से लड़ने दिए सुझाव

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने अधिकारी और कर्मचारियों को कोविड-19 कोरोना से बचाव के लिए सुझाव दिए। हमेशा सैनिटाइज और बीच-बीच में हाथ धोते रहने का सुझाव दिया। कोविड नियम पालन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक छोटाराम जाट, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, आईटीबीपी 27वीं वाहिनी के सेनानी जीजू एस, डोंगरगढ़ एएसपी जयप्रकाश बढ़ई, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट ऑपरेशन चंदन मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक मानपुर ऑपरेशन रमेश हेडेवार के साथ मानपुर डिवीजन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment