Monday, April 6, 2026
Home » Blog » बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले पाकिस्तानी युवक को जमीन में जिंदा गाड़ा

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले पाकिस्तानी युवक को जमीन में जिंदा गाड़ा

लाठी से सिर पर मारने से वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया था।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Youth of Pakistani Origin Murdered in Raipur रायपुर में एक बेहद दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड ने उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को जिंदा जमीन में गाड़ दिया। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के 5 दिन बाद युवक की लाश मिली तब इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा। आरोपियों ने लाठी से हमला कर पहले युवक बेहोश किया। उसके बाद उसी हालत में युवक को माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए। जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पाकिस्तानी मूल के युवक के मर्डर में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल है, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को अधमरी हालत में ऑटो से 40 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। मृत युवक को भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। रायपुर में रहकर वह ठेकेदारी कर रहा था। पीएम रिपोर्ट में मुंह और सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

यह है पूरा मामला

शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी करता था। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की माना में सब्जी दुकान है। श्याम का सावित्री साहू से अफेयर था। आरोप है कि नितेश सावित्री को परेशान करता था, उसे अक्सर फोन किया करता था। 16 मार्च की रात वह सावित्री के घर माना पहुंचा था। ठीक उसी टाइम श्याम भी पहुंचा और मेरी गर्लफ्रेंड को रोज परेशान करते हो बोलकर उससे झगड़ा करने लगा।

मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिया

बहस के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। श्याम ने दुकान से अपने 2 कर्मचारी बुला लिए। तीनों ने मिलकर नितेश को खूब मारा। लाठी से सिर पर मारने से वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया था। इसी अधमरी हालत में उसे ऑटो में बैठाकर ठिकाने लगाने अभनपुर ले गए और उसकी स्कूटी को बीच में पुलिया में फेंक दिया।

इस दौरान आरोपी ऑटो से 35-40 किलोमीटर सफर कर नितेश को लेकर भरेंगाभाटा गांव पहुंचे। जहां रात के अंधेरे में ऑटो से बाहर उतारकर फिर उसे मुक्का ही मुक्का मारा और गमछे से लगा घोटने की कोशिश की। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिया। वारदात के बाद सब फरार हो गए थे।

5 दिन बाद लाश मिली

घटना के 5 दिन बाद 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शव का एक हाथ और पैर जमीन से बाहर निकला हुआ था। जिसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बॉडी बाहर निकाली गई।

5 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किया गया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

You may also like