CG Prime News@गौरेला-पेंड्रा-मारवाही. Big Road accident in Gaurela-Pendra-Marwahi District छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से दोनों महिलाएं उछलकर 15-20 फीट दूर जा गिरीं। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।
हादसे के बाद भागा ड्राइवर
महिलाओं को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे खड़ी यात्री बस से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गया, जबकि हेल्पर संदीप यादव अंदर में बुरी तरह फंस गया। वहीं ड्राइवर लल्लू और उसका साथी मौका पाते ही भाग निकले।
कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था वाहन
गौरेला पुलिस के मुताबिक, कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। मामले में मर्ग कायम कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिलाएं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुशीला वर्मा (45) और बेला कली पंसारी (48) पेंड्रा की रहने वाली थी। रोज की तरह मॉर्निंग पर निकली थी। गुरुवार (9 अप्रैल) सुबह पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गाड़ी में फंस गया था हेल्पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज जारी है। महिलाओं के शव का भी पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज में बाइक पुलिया से गिरी
दूसरी घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, खुशबू दिन खातून (19) अपने पति मोहम्मद सुल्तान के साथ अपने ससुराल कुंडपान से सनवाल बैंक किसी काम से जा रही थी।
इसी दौरान उनकी बाइक पुलिया के पास असंतुलन होने के कारण वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें सनवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
