Home » Blog » भाजपा नेता ने घर में घुसकर मचाया हंगामा, महिलाओं और बच्चों के साथ किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

भाजपा नेता ने घर में घुसकर मचाया हंगामा, महिलाओं और बच्चों के साथ किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

by CG Prime News
0 comments

बिलासपुर जिले से भाजपा नेता का घर में घुसकर हंगामा मचाने और परिवारों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के स्थानीय नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी, मारपीट और डर फैलाने का गंभीर आरोप लगा है।

आरोप है, कि पारिवारिक विवाद में नवीन मसीह ने खुलेआम अपने सगे भाई के घर पर घुसकर दबंगई की। बता दें कि घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता घर की महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मामला बुजुर्ग दंपत्ति राकेश मसीह और उनकी पत्नी से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले नवीन मसीह और राकेश मसीह दोनों भाई हैं। उनके बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है, जिसकी वजह से रविवार को उनके बीच विवाद हुआ, जिस पर नवीन व उसके साथियों पर घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर तारबाहर थाने वीडियो के साथ शिकायत की गई है, जिस पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

You may also like