Home » Blog » Big News: रायपुर में एयर फोर्स के विंग कमांडर ने किया सुसाइड

Big News: रायपुर में एयर फोर्स के विंग कमांडर ने किया सुसाइड

घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे दो बच्चे, पत्नी गई है दिल्ली

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@रायपुर. Indian Air force wing commander suicide in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने आत्महत्या कर लिया। घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती हुई लाश मिली थी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वाले विंग कमांडर की पहचान विपुल यादव उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।वह मूलतः हरियाणा के रहने वाले थे। रायपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े मिशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नक्सल ऑपरेशन में थे पदस्थ

इस पूरे मामले में ACP रायपुर रमाकांत साहू ने कहा कि एयरफोर्स और नक्सल ऑपरेशन के लिए विंग कमांडर पदस्थ थे। पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। साथी अफसरों ने पत्नी से विवाद की बात बताई है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। बता दें जिस वक्त विंग कमांडर ने सुसाइड किया उस वक्त उनकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। वह किसी काम से दिल्ली गई हुई है।

दूसरे कमरे में सो रहे थे बच्चे

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। विंग कमांडर के आत्मघाती कदम के वक्त दूसरे कमरे में उनके दो बच्चे सो रहे थे। उन्हें पिता के इस आत्मघाती कदम की उन्हें जानकारी नहीं थी।

पत्नी भी थी एयर फोर्स में अफसर

मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर की पत्नी भी एयरफोर्स में अफसर रह चुकी है। फिलहाल में आईटी सेक्टर में कार्यरत है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना की सूचना मृतक की पत्नी को भी दिया गया है।

You may also like