CG Prime News@दिल्ली. Australia out of T-20 World Cup 2026 खेल प्रेमियों के लिए बेहद चौंकाने वाली खबर है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप से 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बाहर हो गया है। ऑस्ट्रेलिया 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गया है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।
दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गई थी। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।
मैच रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया बाहर
ग्रुप बी में श्रीलंका की टीम सुपर-8 में पहुंच गया है। हर ग्रुप से दो टीमों को सुपर-8 में जाना है। ओमान पहले ही बाहर हो चुकी है। अब दूसरे स्पॉट के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में रेस चल रही है। जिम्बाब्वे के पास 4 अंक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के पास 2-2 अंक हैं। मैच रद्द होने से जिम्बाब्वे को एक अंक मिला। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल पाएगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
