Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Big Breaking : छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

Big Breaking : छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर @ CG Prime News. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद रिक्त हुए मारवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने बताया कि इस उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तिथि होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के इस सीट से चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इस सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

You may also like

Leave a Comment